उन्होंने पूछने पर बताया कि यह कार्ड जतीपुरा देना है। हमने कहा कि वहां तो अलग कार्ड आया होगा। यह गिरिराज जी का निमंत्रण है, लेकिन वह नहीं माने और कार्ड ले गए। इस बारे में कमेटी को लिखित में सूचना दे दी गई है। इस कार्ड को काफी महंगा माना जा रहा है, जिससे यह विवाद चर्चा का विषय बन गया है। मंदिर के लोग इस पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि कार्ड ले जाने वाले सेवायत का कुछ और ही कहना है। दूसरी ओर, कार्ड वितरण से जुड़े पवन चतुर्वेदी का कहना है कि कार्ड मनोज शर्मा के पास है और यह सही है।