
Railway New Rule
Indian Railways: गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-8 पर एप्रन अनुरक्षण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इससे आधा दर्जन ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 23 जुलाई से एक सितम्बर तक दादर-गोरखपुर स्पेशल (संख्या-01027) मऊ स्टेशन तक चलेगी।
15 जुलाई से दो सितम्बर तक वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (संख्या-15130) गोरखपुर कैंट तक ही जाएगी। 15 जुलाई से एक सितम्बर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस (संख्या-11055) भटनी स्टेशन तक चलेगी।
25 जुलाई से तीन सितम्बर तक गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी (संख्या-01028) मऊ स्टेशन से शाम पांच बजे चलाई जाएगी। 16 जुलाई से दो सितम्बर तक गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस (संख्या-11056) भटनी स्टेशन से सुबह आठ बजे चलेगी। 15 जुलाई से दो सितम्बर तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-15129) गोरखपुर कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी।
खंडवा स्टेशन पर रीमॉडलिंग के चलते 14, 16, 18, 20 और 21 जुलाई को दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी (संख्या-01027) निरस्त रहेगी। यह सूचना एनई रेलवे (वाराणसी मंडल) के प्रवक्ता अशोक कुमार ने दी है।
Updated on:
14 Jul 2024 12:35 pm
Published on:
14 Jul 2024 12:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
