ये है मामला
विश्व प्रसिद्ध banke bihari mandir में अभी तक शाम को ही फूल बंगले बनते थे। इसके अलावा हरियाली तीज पर्व, शरद पूर्णिमा, होली जैसे पर्वों पर शाम को ही जगमोहन में बैठ कर श्रद्धालुओं को दर्शन देते थे। इस व्यवस्था को बदलकर अब हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि इन पर्वों पर सुबह भी बिहारी जी जगमोहन में दर्शन देंगे। उच्च न्यायालय ने यह आदेश 2003 में दायर गौरव गोस्वामी की याचिका को खारिज करते हुए दिए हैं। हरियाली तीज, शरद पूर्णिमा, होली और फूल बंगलों के समय बिहारी जी गर्भगृह से बाहर जगमोहन में विराज कर शाम को ही दर्शन देते थे। इस आदेश के बाद अब सुबह के समय भी इन दिनों में जगमोहन में विराजकर भक्तों को दर्शन देंगे।