6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेमा मालिनी ने रेप की घटनाओं पर दिया बड़ा बयान, पहले भी होते थे हादसे अब होती है पब्लिसिटी, देखें वीडियो

मथुरा में मीडिया से रूबरू होते हुए हेमा ने बच्चियों के साथ हो रही वारदातों पर कई अहम बातें कहीं।

2 min read
Google source verification
hema

hema

मथुरा। देश में बच्चियों के साथ बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि बच्चियों को हिफाजत देना बहुत जरूरी है । पहले भी ये घटनाएं होती रही होंगी, लेकिन अब ज्यादा पब्लिसिटी हो रही है। इससे देश का नाम खराब होता है । हेमा मथुरा में बच्चों की स्कूल चलो रैली में शामिल होने आईं थीं, उसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं ।

ये बोलीं हेमा
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बच्चे स्कूल जाएंगे, उनकी पूरी सिक्योरिटी होनी चाहिए। बच्चियों के साथ कोई हादसा नहीं होना चाहिए। जो सुनने में आ रहा है। कहीं कहीं इधर उधर हो रहा है। सरकार इसका जरूर निवारण करेगी क्योंकि बच्चियों को हिफाजत देना बहुत जरूरी है । हर मां बाप को भी अपनी बच्चियों का ध्यान रखना चाहिए, ऐसा नहीं उसे छोड़ दिया इधर उधर। उन्होंने कहा कि अभी ज्यादा इसकी पब्लिसिटी हो रही है। पहले भी शायद ऐसा हो रहा होगा, मालूम नहीं था। अभी इस पर ध्यान दिया जाएगा। ये हादसे हमारे देश में नहीं होने चाहिए। इससे हमारे देश का नाम भी खराब होता है।

हेमा मथुरा में स्कूल चलो रैली में शामिल होने आईं थीं । इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने ये बातें कहीं । वहीं इस बीच उन्होंने बच्चों व अध्यापकों को भी मंच से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अध्यापक बच्चों के साथ सख्ती के बजाय प्यार से पेश आएं ताकि बच्चे स्कूल आने का मन बनाएं। वहीं बच्चों से कहा कि आप लोगों को रोज स्कूल जाना चाहिए ताकि बड़े आदमी बन सकें और देश के लिए काम कर सकें । हेमा ने बच्चों से अन्य बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने की भी बात कही ।

Must Read - हफ्तेभर में दो मासूमों के साथ रेप, विरोध में निकाला गया मार्च