नगर निगम मथुरा वृंदावन के विभिन्न तिराहे चौराहे पर ITMS कंट्रोल रूम में यातायात व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। इसी के साथ सेफ सिटी परियोजना अंतर्गत नगर के मुख्य मार्ग एवम सार्वजनिक स्थलों पर स्थित दुकानों ,प्रतिष्ठानों, स्कूल, पेट्रोल पंप, औद्योगिक इकाइयों के परिसर के बाहर सीसीटीवी कैमरों को भी कंट्रोल रूम से इंटीग्रेटेड किया जाना हैं। कंट्रोल रुम से अब तक लगभग 5000 सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से लूप किया गया है। इस संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सेफ सिटी परियोजना अंतर्गत सीसीटीवी कैमरों को इंटीग्रेटेड किए जाने हेतु जनपद के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक उ प्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में हुई।