22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, बोले भगवान श्रीराम हैं मुसलमानों के पूर्वज, देखें वीडियो

एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जन संबोधन के दौरान मुसलमानों को बताया भगवान शिव, कृष्ण और राम की औलाद।

2 min read
Google source verification
minister

minister

मथुरा। मुसलमानों के पूर्वज बाबर नहीं थे, बल्कि भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और शिव ही थे। कोई बाबर की औलाद नहीं, बल्कि सब श्रीराम की औलाद हैं। ये बातें भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहीं। वे सोमवार को वृक्ष वितरण कार्यक्रम के मौके पर एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे थे। इस दौरान गिर्राज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा।

मुसलमानों पर ये बोले मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब अयोध्या का सवाल आता है तो मैं कहता हूं कि अयोध्या में राम मंदिर हिंदू मुसलमान के सहयोग से बनेगा। अगर मुसलमानों ने आगे बढ़कर साथ नहीं दिया तो मेरे दिल में भी आक्रोश होगा क्योंकि मुसलमानों के पूर्वज कोई बाबर नहीं थे। मुसलमानों के पूर्वज भी भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और शिव ही थे। कोई बाबर की औलाद नहीं था, प्रभू श्रीराम की ही औलाद थे।

राहुल गांधी पर निशाना साधा
केंद्रीय मंत्री ने संबोधन में कहा कि आज राहुल गांधी, शिव हर हर महादेव की जय जय कहने वाले कांग्रेसियों ने नौजवानों को पदाधिकारियों को पार्टी से निकाल दिया। ये मैं नहीं कह रहा हूं, मीडिया में कांग्रेस और राहुल गांधी का असली चेहरा सामने आया है। आज काशी में शिव, मथुरा में श्रीकृष्ण और अयोध्या में श्रीराम कराह रहे हैं। मैं कहता हूं कि जिस दिन हिंदुओं का खून खौलेगा, काशी, मथुरा और अयोध्या तीनों हम लेंगे। जब जब चुनाव पास आते हैं, राहुल गांधी शिवभक्त बन जाते हैं, जनेउ धारण करते हैं, लेकिन भेड़िया अगर खाल ओढ़ ले तो भी भेड़िया ही रहेगा। शेर की खाल ओढ़ने से शेर नहीं होगा।

जितना नुकसान अंग्रेजों ने नहीं किया, उससे ज्यादा कांग्रेसियों ने किया
उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने आजादी के समय से ही भारत में हिंदुओं को तोड़ने का काम किया। अंग्रेजों ने हिंदुओं को बांटने का काम किया। मैं कहता हूं कि जितना नुकसान अंग्रेजों और मुगलों ने नहीं किया, उससे ज्यादा राजनेताओं ने भारत का नुकसान किया। 1952 में जब चुनाव हुआ तो मुसलमान आया मुसलमान के नाम पर, लेकिन हिंदुओं को चौधरी, त्यागी, गुर्जर आदि जातियों के नाम पर आपस में लड़ाया और आज कांग्रेस के राजकुमार कहने लगे हैं कि मैं शिव भक्त हूं। मुझे तो खुशी है कि भारत का रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है।