26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 दिन में मासूम को सांप ने दो बार डंसा, देशी इलाज से पहली बार बच गई जान; फिर…

Mathura News: 17 साल की मासूम को सांप ने 15 दिन में 2 बार डंसा। पहली बार लड़की की देशी और डॉक्टर्स के इलाज के चलते जान बच गई। जानिए पूरा मामला क्या है?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Harshul Mehra

•

Updated: 21 Jul 2025, 3:19 PM IST

सांप (फोटो सोर्स-Ai)

सांप (फोटो सोर्स-Ai)

Mathura News: मथुरा के हाईवे थाना इलाके में एक किशोरी को सांप ने 15 दिनों में दो बार डंसा। किशोरी का नाम तन्नू बताया जा रहा है। तन्नू की जान पहली बार तो बच गई लेकिन दूसरी बार में उसे नहीं बचाया जा सका।

15 दिनों में 2 बार सांप ने किया हमला

हाइवे थाना इलाके की कृष्णा पुरम कॉलोनी की घटना से कॉलोनी निवासियों में दहशत का माहौल है। सांप के डंसने की वजह से प्रेम चंद अग्रवाल की 17 साल की बेटी तन्नू की मौत हो गई। 15 दिनों में 2 बार सांप ने तन्नू पर हमला किया।

पहली बार बचा ली गई थी तन्नू की जान

जानकारी के मुताबिक, पहली बार सांप ने तन्नू को जब काटा जब वह नरसी बिहार कॉलोनी में गई थी। जिसके बाद इस बात की जानकारी तन्नू ने अपने परिवार वालों को दी। तन्नू से सूचना मिलने के बाद परिजनों ने देशी इलाज और डॉक्टर्स से इलाज करवा कर उसे बचा लिया था।

धतूरा तोड़ने घर के पास ही गई थी तन्नू

रविवार को एक बार फिर सांप ने तन्नू को डंस लिया। एक प्लॉट में भगवान शिव की पूजा के लिए धतूरा तोड़ने घर के पास में ही तन्नू गई थी। उसने घर आकर सांप के डंसने की जानकारी माता-पिता को दी। जिसके बाद तुंरत ही तन्नू के परिजन उसे इमरजेंसी न्यूरो अस्पताल ले गए।

डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित

हालांकि इस बार तन्नू को नया बचाया जा सका। डॉक्टर्स की टीम ने तन्नू को मृत घोषित कर दिया। परिवार और कॉलनी के लोगों में घटना से कोहराम मच गया।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग