6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा में मनाएंगे कृष्ण जन्माष्टमी, जारी हुआ आधिकारिक प्रोग्राम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अगस्त (शनिवार) को मथुरा पहुंचेंगे। यहां वह 'कृष्णावतार’ और मुंबई से आए कलाकारों द्वारा आयोजित ‘दही हांडी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 22 Aug 2019, 5:35 PM IST

मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में जन्माष्टमी ( janmashtami 2019 ) धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी है। प्रदेश सरकारी की तरफ से भी इस बार कृष्ण जन्माष्टमी को अय़ोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर भव्य बनाने की कोशिश है। प्रशासनिक अमला पहले से ही तैयारियों में जुटा हुआ है, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी इस बार मथुरा में ही जन्माष्टमी बनाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से अधिकृत प्रोग्राम फाइनल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- राधा और कृष्ण का हुआ था विवाह, साक्ष्य हैं मौजूद, देखें वीडियो

य़े है प्रोग्राम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अगस्त (शनिवार) को मथुरा पहुंचेंगे। शाम चार बजे वह रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ‘कृष्णावतार’ और मुंबई से आए कलाकारों द्वारा आयोजित ‘दही हांडी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नाराय़ण चौधरी, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और सांसद हेमा मालिनी भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें- मथुरा में दो दिन मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

इससे पहले 23 तारीख को भी मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। देश एवं प्रदेश के लगभग 1000 कलाकारों द्वारा शोभा तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 को भजन गायक अनूप जलोटा द्वारा भजन गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।