
PM Modi Mathura Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को मथुरा में रहेंगे। यहां ब्रज रज उत्सव में कृष्ण भक्त मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव में शामिल होंगे। साथ ही पीएम मीराबाई पर डाक टिकट भी जारी करेंगे। इसके बाद वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान भी जा सकते हैं। प्रशासन ने इसकी तैयार पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री की अगवानी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।
कांग्रेस(Congress) पार्टी के जिलाध्यक्ष एड. भगवान सिंह वर्मा को उनके सदर स्थित आवास पर बुधवार देररात नजरबंद कर लिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi) के आगमन पर काला दिवस मनाने की घोषणा की थी।
कांग्रेस इसका कर रही विरोध
पुलिस देररात जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के आवास पर पहुंच गई और उनको नजर बंद कर लिया। इससे पूर्व बैठक में जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि राया के पटाखा बाजार अग्निकांड में मारे गए लोगों के स्वजन को सरकार ने उचित मुआवजा नहीं दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रजरज उत्सव में शामिल होने आ रहे हैं, लेकिन मृतकों के स्वजन को सांत्वना के लिए दो शब्द भी नहीं हैं।सांसद हेमा मालिनी मृतकों के घर तक नहीं पहुंची हैं। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ये क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित
पीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने ब्रजरज उत्सव स्थल और जन्मभूमि के आसपास क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। यह आदेश गुरुवार के लिए प्रभावी रहेगा।
डेढ़ घंटे पहले आ जाएंगे सीएम योगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब डेढ़ घंटे पहले ही मथुरा पहुंच जाएंगे। उनका हेलीकाप्टर ढाई बजे हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से बिजली विभाग के गेस्ट हाउस जाएंगे। वह प्रधानमंत्री को रिसीव करने के लिए छावनी स्थित सेना के परिसर में जाएंगे और फिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में प्रधानमंत्री के साथ दर्शन को पहुंचेंगे। वह प्रधानमंत्री के जाने के बाद 7.50 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
Updated on:
23 Nov 2023 12:29 pm
Published on:
23 Nov 2023 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
