ग्रामीण जिला प्रशासन और सरकार से अपने माल के नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मोहन सिंह, देवेंद्र गोला, चंद्रमोहन, द्वारिका इन सभी किसानों की जिला प्रशासन और सरकार से यही अपील है कि उनका जो नुकसान आग लगने से हुआ है उसका उन्हें कुछ मुआवजा मिले नहीं तो वह परिवार को लेकर सड़क पर आ जाएंगे। उनका यह भी कहना है कि हम लोग मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं और कड़ी मेहनत के बाद हम लोगों ने यह सब जुटाया था। साल भर की मेहनत की अपने भूसे को बुर्जियों में भरा सब कुछ एक झटके में जलकर खाक हो गया, हमारे पास कुछ नहीं बचा है।