2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा में युवती के साथ गैंगरेप थाना पुलिस दर्ज नहीं कर रही थी केस

अफसरों के आदेश पर पुलिस ने किया मामला दर्जअब आराेपों के अनुसार पुलिस ने शुरू की छानबीन

less than 1 minute read
Google source verification
rape.jpg

meerut

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मथुरा . हाइवे थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप किए जाने की घटना सामने आई है। पहले ताे पुलिस इस मामले में पीड़िता और उसके परिवार को टरकाती रही लेकिन जब यह मामला आला अफसरों के पास पहुंचा ताे पुलिस ने रिपाेर्ट दर्ज कर आराेपाें के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: मामा के घर से जाते हुए युवक की मौत, 25 नवंबर को होनी थी शादी

( mathura news ) पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी बेटी दूध लेने के लिए निकली थी। इसी दाैरान रास्ते में उसे कुछ युवकों ने कार में खींच लिया और उसके साथ जबरन गलत काम किया। पीड़िता के पिता ने यह भी आराेप लगाया है कि थाने के एक दराेगा और सिपाही आराेपियाें से मिले हुए हैं इसलिए उनकी थाने में सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता के साथ पिता अफसरों के पास पहुंचे और पूरी घटना बताते हुए थाना पुलिस की कार्यप्रणाली काे भी सवालों के घेरे में खड़ा किया।

यह भी पढ़ें: गजब! सड़क के किनारे कार में बैठा था सीए, ट्रैफिक पुलिस की क्रेन ले गई उठाकर

पीड़िता जब अफसरों के पास पहुंची ताे घटना ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने मामला ( FIR ) दर्ज कर आराेपाें की जांच शुरू की। एसपी सिटी अदय शंकर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आराेपाें के अनुसार घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जाे भी आराेपी जांच के दाैरान सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

UP gang rape , Mathura Police , crime against women in up , mathura news , patrika news

Story Loader