इस मौके पर तोमर ने 5001रुपए प्रोत्साहन स्वरूप मंगल श्रीवास्तव को प्रदान किये। इसके साथ ही स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि पूर्व जिलापंचायत सदस्य पंकज प्रकाश ने भी मंगल का होसला बढ़ाते हुए पूरी तरह मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल चौधरी, कॉपरेटिव बैंक के निहाल सिंह आर्य, बलदेव के चेयरमैन कमल पांडेय, बलदेव थानाध्यक्ष सूरज प्रकाश शर्मा ने भी अभिनंदन किया।