
Mathura : युवती का थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, बोली- मैं समलैंगिक हूं, हर कीमत पर अपने प्यार के पास जाऊंगी(
मथुरा थाने में एक युवती और उसके परिजनों ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया है। बताया जा रहा है कि एक युवती के वकील ने थाने आकर युवती को परिवार से मुक्त कराने की अपील की थी। इस पर पुलिस युवती को घर से थाने ले आई। युवती के पीछे-पीछे उसकी मां और भाई भी हाथ में तेल की कैन लेकर पहुंच गए और खुद पर तेल उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया। वहीं, युवती ने कहा कि वह समलैंगिक है और हर कीमत पर अपने प्यार के पास गोरखपुर जाकर रहेगी। युवती और उसके परिजनों के ड्रामे को देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। हालांकि उन्होंने जैसे-तैसे तेल की कैन और माचिस छीनकर मामले को शांत किया।
दरअसल, यह हैरान करने वाला मामला मथुरा का है। जहां नंदगांव रोड की रहने वाली युवती के वकील ने थाने आकर युवती को परिवार से मुक्त करने की अपील की थी। वकील के मुताबिक, युवती समलैंगिक है और वह गोरखपुर की एक अन्य युवती से शादी भी कर चुकी है। वकील की अपील पर पुलिस युवती को थाने ले आई। जहां उसकी मां और भाई भी पहुंच गए और आत्मदाह करने का प्रयास किया। लेकिन, युवती हर कीमत पर अपने प्यार के पास गोरखपुर जाने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ।
हर हाल में गोरखपुर जाना चाहती है युवती
थाना इंस्पेक्टर अनुज राणा ने दोनों पक्षों को शांत करते पूछताछ के बाद बताया कि युवती समलैंगिक है और शादीशुदा है। लेकिन, वह एक बार ही ससुराल गई है। अब वह फिर से गोरखपुर अपनी प्रेमी युवती के पास जाना चाहती है। जबकि उसके परिजन उसका विरोध कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अगर वह गोरखपुर गई तो उसे गोरखधंधे में धकेल दिया जाएगा।
'पुलिस सुनने को तैयार नहीं'
परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की है, लेकिन पुलिस उनकी सुनने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर अनुज राणा का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
28 Sept 2022 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
