
मथुरा। प्रख्यात संत और हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने वृंदावन में भगवान बाँके बिहारी के दर्शन किए। उन्होंने बेसहारा लोगों को ठण्ड से बचने के लिए कंबल बांटे। इस दौरान चक्रपाणि महाराज ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने। मंदिर के मुद्दे को लेकर श्रीश्री रविशंकर मेरे पास आए थे । 2014 में हमने भाजपा को सत्ता में बैठाया। हम चाहते हैं कि संसद से कानून पास होकर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। यह बड़े दुर्भाग्य की बात है और कहीं न कहीं सरकार की उदासीनता है। इसीलिए हम ठाकुर जी से प्रार्थना करने गए थे।
समय परिवर्तन करना गलत
बाँके बिहारी के दर्शन का समय परिवर्तन को लेकर कहा कि ठाकुर जी कोई मूर्ति नहीं हैं। ठाकुर जी हमारे हैं और हमें संरक्षण देने वाले हैं। वो हमारे भगवान हैं, जो बाल स्वरूप में है। उनको भी आराम चाहिए। भगवान को अपनी सुविधा के अनुरूप नहीं ढाला जा सकता। भगवान के अनुसार हम ढले हैं। उनको भोग क्यों लगता है, क्योंकि उनको हम प्रतिमा के रूप में नहीं देखते हैं। समय परिवर्तन के लिए जो लोग कह रहे हैं, वे धर्म को नहीं समझ रहे हैं। अगर करना है तो व्यवस्थाओं को सुधारें। यहाँ कोई व्यवस्था नहीं है। अगर किसी अधिकारी से कहो कि 24 घंटे ड्यूटी करे तो वो करेगा क्या? बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। कलयुग का प्रभाव है। ठाकुर जी उनको सद्बुद्धि जरूर देंगे।
राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें ठाकुर जी
राहुल गाँधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर चक्रपाणि महाराज ने कहा कि हम उनको बधाई देते हैं। ठाकुर जी उनको सद्बुद्धि और विवेक दे। जिस तरह से राजीव गाँधी ने मंदिर का ताला खुलवाया था, उसी तरह राहुल गांधी राम मंदिर को बनाने में सहयोग करेंगे। कपिल सिब्बल पर बोलते हुए कहा कि हम उनकी निंदा करते हैं। कपिल सिब्बल के कहने से कोई अंतर नही पड़ने वाला है।
बाबाओं के बारे में ये कहा
राम रहीम जैसे बाबाओं के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर जगह ऐसे लोग होते हैं। नेता कितने घोटालों में पकडे जाते हैं। ये भी देखना होगा कि सनातन धर्म को प्रभावित करने के लिए कोई साजिश तो नहीं की का रही है? जो गलत करेगा, कानून उसको सजा दे रहा है और जो गलत करे उसको सजा मिलनी ही चाहिए।
Published on:
17 Dec 2017 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
