मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में मिलावटी या हानिकारक रंग न लाएं, क्योंकि ठाकुरजी की प्रसादी का रंग पूरी शुद्धता के साथ तैयार किया जाएगा। साथ ही, किसी भी तरह के उपद्रव या हुड़दंग से बचने का आग्रह किया गया है। भीड़ को देखते हुए वृद्धों, दिव्यांगों, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों, श्वास संबंधी रोगियों और रंग से एलर्जी वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में न आने की सलाह दी गई है।