3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा में IIT बाबा की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा: बारह लड़कियों से था संपर्क, एक और पीड़िता ने की शिकायत

IIT pass Baba arrested in Mathura: मथुरा में आईआईटी पास बाबा की गिरफ्तारी के बाद नए खुलासे हो रहे हैं। उसने 12 लड़के-लड़कियों का ब्रेनवाश किया। सरकारी शिक्षक के पद से रिटायर मां ने मथुरा में रहने के लिए जमीन खरीदी, उसे भी मारपीट कर भगा दिया

3 min read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में बाबा, फोटो सोर्स- मथुरा पुलिस

फोटो सोर्स- मथुरा पुलिस

IIT Pass Baba Arrested In Mathura: मथुरा में आईआईटी पास बाबा को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। जिसके मोबाइल में 12 से ज्यादा युवक-युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बरामद हुए हैं। बाबा युवतियों के साथ युवकों का भी ब्रेनवाश करता था और उनकी शादी (गंधर्व विवाह) करवा कर उनका शोषण करता था। यही नहीं उसने अपनी मां की खरीदी गई जमीन पर कब्जा करके उसे भगा दिया। अपनी मां को मारता-पीटता था। जिससे परेशान होकर रिटायर्ड सरकारी टीचर मां वापस अपने घर चली गई। उसकी खरीदी गई जमीन पर बाबा ने खुद कब्जा कर लिया। फिलहाल इंजीनियर बाबा पुलिस की गिरफ्त में है।‌

छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने की थी शिकायत 

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने आईआईटी इंजीनियर अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास (29) को गिरफ्तार किया है। आदिकर्ता नारायण दास के खिलाफ सबसे पहले छत्तीसगढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय बीएससी नर्सिंग छात्रा ने शिकायत की थी। एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में उसने बताया था कि अभिषेक मिश्रा ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ गलत काम किया। 

मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो वीडियो मिले 

मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आदिकर्ता नारायण दास को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल जांच के दौरान पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल में 12 से ज्यादा युवक-युवतियों के आपत्तिजनक फोटो वीडियो मिले हैं। 

पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता ने बताया

पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस में आदिकर्ता नारायण दास के खिलाफ शिकायत की है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि इंस्टाग्राम से आदिकर्ता नारायण दास ने उसका नंबर लिया। जूम के जरिए उसे जोड़ लिया। भागवत गीता का लाइव प्रवचन सुनकर वह प्रभावित हो गई और मथुरा के राधा कुंड क्षेत्र में रहने लगी। 

घरेलू समस्या बताना बना मुसीबत 

इस दौरान कुछ घरेलू समस्या भी आई। इसी बीच अभिषेक उर्फ आदिकर्ता का टेलीग्राम पर मैसेज आया और पूछा कि आप कैसी हो। अपनी परेशानी को देखते हुए उन्होंने कह दिया कुछ ठीक नहीं है। इस पर अभिषेक का जवाब आया कि वह जानता है, राधा रानी ने सपने में बताया है, इसलिए तुम्हें मैसेज किया है। धीरे-धीरे अभिषेक मिश्रा कुछ ना कुछ भविष्य को लेकर बताने लगा। जिससे वह प्रभावित हुई और उन्होंने अभिषेक को अपना गुरु बना लिया। 

अभिषेक ने पूछा- गलत करूंगा तो क्या करोगी?

वह अभिषेक के किराए के मकान पर आने-जाने लगी, जिसमें लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग कमरे थे। उसने बताया कि कुछ दिन सही रहा, लेकिन एक दिन उसके मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज आया। लिखा कि अगर मैं गलत करूंगा तो क्या करोगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि पुलिस में शिकायत करूंगी। यही से अभिषेक में ब्रेनवाश करना शुरू कर दिया और डराने-धमकाने लगा। इस दौरान वह गुरु निष्ठा की बात करने लगा।

इसी प्रकार दिल्ली का रहने वाला बीटेक युवक ने अभिषेक मिश्रा की पोल खोली। उसने बताया कि वह बीटेक करने के बाद नौकरी कर रहा था। इसी बीच अभिषेक मिश्रा से संपर्क हुआ, प्रभावित होकर गोवर्धन में आकर रहने लगा। यहां पर अभिषेक मिश्रा ने ब्रेनवाश करके उसकी चार-चार गंधर्व विवाह शादियां कराई। 

मां करती थी विरोध, घर से भगाया

युवक ने यह भी बताया कि अभिषेक मिश्रा की मां उड़ीसा के सरकारी स्कूल में टीचर थी। रिटायर होने के बाद उसने मथुरा में मकान बनाने के लिए जमीन खरीदी। उसी जगह पर अभिषेक भी आकर रहने लगा। अभिषेक की गलत हरकत को देखकर मां विरोध करती थी। 3 महीने पहले मां को मारपीट कर भगा दिया। 

क्या कहते हैं एसपी?

इस संबंध में एसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि अभिषेक मिश्रा ने रुड़की आईआईटी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। 2023 में नौकरी छोड़कर मथुरा आ गया और ऑनलाइन प्रवचन करके लड़के और लड़कियों को फंसाने लगा। वह 12 युवक-युवतियों का ब्रेनवाश कर चुका है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान मौके से दो लड़कियों और एक लड़के का भी रेस्क्यू किया गया है। 

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग