2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Doctor’s Strike आईएमए के बैनर तले हड़ताल पर डॉक्टर, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

देश के सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं डॉक्टरों को हड़ताल पर जाने से मरीज परेशान हैं।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jun 17, 2019

मथुरा। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई हिंसा से पूरे देश के डॉक्टरों में आक्रोश है। देश के सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं डॉक्टरों को हड़ताल पर जाने से मरीज परेशान हैं। इस हड़ताल में केवल इमरजेंसी सुविधा खुली रहेगी।

हड़ताल से मरीज परेशान

विगत दिनों पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट और अभद्रता से क्षुब्ध होकर देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं इस हड़ताल का असर पूरे देश के साथ-साथ मथुरा में भी देखने को मिला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बैनर तले सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की वजह से अस्पतालों में लोग परेशान हैं। यहां आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी सेवाओं से संबंधित कोई भी कार्य डॉक्टर नहीं कर रहे, सिर्फ इमरजेंसी देख रहे हैं। अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीज भटक रहे हैं ।

ये की माँग

हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की माँग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रोहित सिंघल और शैलेन्द्र प्रताप सिंह नाम के डॉक्टरों ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। लोकल लैंग्वेज सीखने का दबाव डालना गलत है। हमारी माँग है कि जिन लोगों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की उन लोगों को चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।