Yamuna Expressway पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौके पर ही मौत
जम्मू एवं कश्मीर में हुई मुठभेड़जम्मू कश्मीर के शोपियां में बीती रात आतंकवादियों से मुठभेड़ करते हुए मथुरा जिले के कोसीकलां के गांव हुलवाना के रामवीर सिंह शहीद हो गए। कोसीकलां से छह किलोमीटर दूर है गांव हुलवाना। यहां के रामवीर सिंह सेना की जाट रेजीमेंट में तैनात थे। बीती रात जम्मू- कश्मीर के शोपियां में सेना एवं आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान रामवीर आतंकवादियों की गोली से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई।
मथुरा से महिला सहित पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
चार माह पहले छुट्टी पर आए थे
शुक्रवार की सुबह परिजनों को रामवीर के शहीद होने की जानकारी दी गई। यह सूचना पूरे इलाके में फैल गई। रामवीर सिंह के पिता किशोर सिंह ने बताया कि रामवीर करीब चार माह पूर्व गांव छुट्टी पर आए थे। बुधवार की रात में ही रामवीर ने परिवार वालों को फोन कर हालचाल लिया था। शुक्रवार को शहीद होने की खबर आई। रामवीर की पत्नी नीतू एवं मां कृष्णा का बुरा हाल है। शहीद रामवीर के दो बेटे हैं। एक तीन साल एवं दूसरा छह माह का है।