25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुलदीप यादव ने नवविवाहित पत्नी के साथ बांके बिहारी के दर्शन किए, डेहरी पर इत्र लगाकर सेवा की

Kuldeep Kumar and his wife reached Banke Bihari Temple: भरतीय क्रिकेट टीम के सितारे कुलदीप कुमार ने अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ बांके बिहारी के दर्शन किए। इस मौके पर सेवायत ने नवविवाहित जोड़े से विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। कुलदीप कुमार की यात्रा को गोपनीय रखा गया।

2 min read
Google source verification
बांके बिहारी के दर्शन करते कुलदीप कुमार और उनकी पत्नी, फोटो सोर्स-वीडियो ग्रैब

फोटो सोर्स-वीडियो ग्रैब

Newly married couple Kuldeep Kumar and Vanshika visited Banke Bihari temple: मथुरा में टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में जीत हासिल करने वाली टीम के सदस्य कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ मथुरा पहुंचे। जहां दोनों ने बांके बिहारी की पूजा अर्चना की, चौखट पर इत्र लगाकर सेवा की, छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ने उन्हें प्रसादी के रूप में माला, दुपट्टा, मोर पंख और अन्य सामग्री आशीर्वाद स्वरूप भेंट की। करीब 25 मिनट नवविवाहित जोड़े ने बांके बिहारी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। कुलदीप यादव की यात्रा को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था; पूजा अर्चना के दौरान भी सुरक्षा गार्ड्स ने घेर रखा था।

मंगलवार की शाम दर्शन करने के लिए पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन में क्रिकेटर कुलदीप यादव बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। उनकी यह यात्रा पूरी तरह गोपनीय रखी गई। बीते मंगलवार को शाम 7:30 बजे बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब वीडियो सामने आया।

देहरी की पूजा की गई

वीडियो में कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ पूजा-अर्चना करते दिखाई पड़ रहे हैं। इस मौके पर सेवायत ने इत्र देकर डेहरी की सेवा करवाई। नव-नवविवाहित जोड़े की तरफ से बांके बिहारी को 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। नवविवाहित जोड़े को दुपट्टा और भगवान की प्रसादी के रूप में माला पहनाई गई। आशीर्वाद स्वरूप अन्य कई वस्तुएं भी दी गई।

शादी के बाद पहली बार आए मथुरा

कुलदीप यादव वंशिका से शादी के बाद पहली बार मथुरा आए थे। मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी के अनुसार, कुलदीप यादव के परिवार की तरफ से पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि अपनी पत्नी के साथ कुलदीप यादव बांके बिहारी के दर्शन करने भी आ रहे हैं। लेकिन भीड़भाड़ से बचने के लिए गोपनीय रखने को कहा गया।

14 मार्च को हुई थी शादी

स्पिनर कुलदीप कुमार की शादी इसी महीने 14 मार्च को मसूरी में हुई थी। जबकि लखनऊ में रिसेप्शन की पार्टी दी गई। रिसेप्शन पार्टी में प्रमुख खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य कई नेता का आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में धमाकेदार जीत हासिल की। इस टीम के सदस्य भी कुलदीप कुमार थे। ‌ स्पिन बोलिंग में कुलदीप कुमार की अपनी पहचान है।