पंडा संग खेली होली
पहले तो गोपियों ने निमंत्रण लेकर आये पंडा के साथ जमकर होली खेली है। होली में रंग-गुलाल से उसको सराबोर कर दिया। इस पर किशोरी जी ने सखियों से बचाया और उसे लड्डू खिलाये। भगवान श्री कृष्ण व उनके सखाओं के एक दिन बाद होली खेलने के उत्साह में महाराज वृषभान ने लड्डू बंटवायें। खुशी में एक -दूसरे पर लड्डू फेंके गये। यहीं से लड्डू होली की परंपरा शुरू हुई और लठामार होली से पूर्व आज शुक्रवार को लड्डू होली व समाज गायन का आयोजन सांयकालीन बेला में होगा। समाज की चौपाई से होली का आगाज होगा। बरसाना की लठामार होली व उससे एक दिन बाद नंदगांव की लठामार होली होगी। इसमें बरसाने के हुरियारे नंदगांव की हुरियारिनों से होली खेलने जाएंगे।