
कान्हा की नगरी में 72 लाख रुपए की शराब गटक गए लोग, आबकारी भी जानकर रह गया हैरान
मथुरा. देश में लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत हो चुकी है और वहीं प्रदेश सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि मदिरा की दुकानों को खोला जाए। कान्हा की नगरी में मद्रा की बंपर सेल हुई और शराबी भी जमकर खरीदते नजर आए। वहीं शराब विक्रेता भी सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए नजर आए। कान्हा की नगरी मथुरा में मदिरापान करने वाले लोगों को जब यह पता लगा कि मदिरा की दुकानें शासन के निर्देशानुसार खोली जाएंगी तो मदिरापान करने वाले लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मथुरा में हॉटस्पॉट क्षेत्रों छोड़कर ग्रीन और ऑरेंज जॉन में मदिरा की दुकानों को खोला गया।
वहीं मदिरा विक्रेताओं ने भी अपनी दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए शराब खरीदने आए लोगों को पहले सैनिटाइजर से हाथ साफ कर आए और उसके बाद उन्हें मदिरा की बोतलों को दिया गया। वहीं पुलिस भी शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराती हुई नजर आई। जिले में ऑरेंज और ग्रीन जॉन वाले स्थानों पर इन दुकानों को खोला गया।
सोमवार और मंगलवार को हुई मदिरा की सेल के बारे में जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को करीब 70 लाख रुपए की सेल हुई जिसमें अंग्रेजी शराब के साथ-साथ बीयर और देसी शराब शामिल हैं वहीं मंगलवार को करीब 2 लाख रुपए की बिक्री हुई।
Published on:
06 May 2020 02:27 pm
