6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती ट्रेन में बदमाशों ने बोला धावा, विरोध कर रही मां बेटी की ट्रेन से कटकर मौत

निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस (22634) के एस—2 कोच संख्या का मामला। दिल्ली से कोटा की ओर जा रहीं थीं मां बेटी।
2 min read
Google source verification
Demo Pic

Demo Pic

मथुरा। शनिवार तड़के करीब 3:40 पर वृंदावन के पास निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस (22634) के एस—2 कोच में सफर कर रहे पश्चिम बंगाल के एक परिवार पर कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस दौरान हमले का विरोध करते हुए मां और बेटी बोगी से गिर पड़ी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये है मामला
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली 45 वर्षीय मीना अपनी बेटी मनीषा और बेटे आकाश के साथ निजामुद्दीन से कोटा जाने वाली त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस के एस—2 कोच में बर्थ संख्या 1,2 व 4 में सवार हुई थीं। वे मेडिकल की तैयारी के लिए बेटी मनीषा का कोटा में दाखिला कराने जा रही थीं। जब ट्रेन वृंदावन स्टेशन के पास पहुंची, तभी कुछ बदमाश उनका नकदी और जेवरातों से भरा बैग लेकर भागने लगे। मनीषा और मीना दोनों ने बदमाशों का पीछा किया। इसी बीच दोनों चलती ट्रेन से नीचे गिर गईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिल्ली से बोगी में चढ़े थे बदमाश
घटना को लेकर मृतका के बेटे आकाश ने बताया कि हम लोग दिल्ली से निकले और वहीं से कुछ लोग हमारे पीछे चल दिए। उन्हीं लोगों ने चलती ट्रेन में घटना को अंजाम दिया। वे हमारे सामान को लेकर भाग रहे थे, मां और बहन ने उनका पीछा किया तो वे नीचे गिर गईं और उनकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में जीआरपी का कहना है कि चेन पुलिंग कर लूटपाट की गई है। महिलाओं ने विरोध किया तो लुटेरे भागने लगे। पीछा करते हुए महिलाएं ट्रेन से नीचे गिर गईं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग