
Love story
मथुरा। प्रेम कहानी शुरू करना तो आसान है, लेकिन इसका अंजाम कितना घातक होता है, इसका उदाहरण वृंदावन में देखने को मिला। जहां पिछले तीन माह से पति पत्नी बनकर रह रहे युवक-युवती ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यहां का है मामला
वृंदावन कोतवाली के सुनरख मार्ग स्थित देव लोक कालोनी में शनिवार की सायं सात बजे के लगभग किराए के मकान में पति पत्नी बनकर रह रहे युवक-युवती ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे में छत में लगे लोहे के एंगल पर लटकते देख महिला किराएदार ने शोर मचाया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से कमरे का गेट तुड़वाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस ने बताया कि नौहझील के गांव लालपुर निवासी नेम सिंह का पुत्र प्रेमवीर (22) और इसी गांव के पदम सिंह की पुत्री पूजा (20) पिछले साढ़े तीन महीने से वृंदावन की सुनरख मार्ग स्थित देवलोक कालोनी में राजकुमार गौतम के मकान में किराए पर रह रहे थे। शाम को उसी मकान में दूसरे कमरे में किराए पर रहने वाली अलका नामक महिला ने पूजा को दूध लेने के लिए आवाज लगाई, लेकिन पूजा की जब आवाज नहीं आई तो अलका ने जंगले में झांककर देखा तो दोनों के शव लटक रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
Published on:
02 Dec 2018 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
