9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली पहुंचने से पहले राम मंदिर निर्माण के लिए संतोंं ने किया ये कार्य, अधिकारियों ने भी दिया साथ

संतों ने कहा है कि ईश्वर भक्तों की मनोकामना अवश्य पूरी करेंगे, अब राम मंदिर जरूर बनेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Nov 21, 2018

Ram Mandir

दिल्ली पहुंचने से पहले राम मंदिर निर्माण के लिए संतोंं ने किया ये कार्य, अधिकारियों ने भी दिया साथ

मथुरा। संतोंं ने राम मंदिर के निर्माण की कामना को लेकर गोवर्धन गिरिराज तलहटी स्थित अप्सरा कुंड पर सवालाख दीप दान किए। वहीं इस दीपदान के अवसर पर ब्रज विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र और परिषद के सीईओ नागेन्द्र प्रताप सिंह ने भी गोवर्धन पहुंच कर महा दीपदान में भाग लिया है।

बनेगा राम मंदिर

कान्हा की नगरी मथुरा के संतों ने गोवर्धन गिरिराज तलहटी के अप्सरा कुंड में राम मंदिर निर्माण के लिए सवा लाख दीपदान कर मनौती मांगी। इस माहा दीपदान में ब्रज विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र और परिषद के सीईओ नागेन्द्र प्रताप ने भाग लेकर अप्सरा कुंड सहित गिरिराज तलहटी में दीपदान किया। ब्रज के संतों का कहना है कि जहां दीपदान किया जाता है वहां सच्चे मन से किया गया काम फलदायक और लाभकारी होता है। वही महंत भारती बाबा ने कहा कि इस पावन दीपदान का उद्देश्य राम मंदिर के निर्माण को समर्पित है। राम मंदिर निर्माण की कामना पूरी होगी।