मथुरा। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है, लेकिन शहर में लगाई गई उनकी प्रतिमा की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। नेताओं और समाजसेवियों को सिर्फ दो अक्टूबर व अन्य राष्ट्रीय पर्वों पर इस प्रतिमा की याद आती है। गांधी जयंती से पहले पत्रिका टीम ने जब शहर के विकास मार्केट में बने गांधी पार्क में लगी बापू की प्रतिमा का हाल जाना तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आयी।