25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, होली के दौरान भीड़ में दम घुटने से श्रद्धालु की मौत

Banke Bihari Temple Vrindavan Holi: बांके बिहारी मंदिर में होली के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भीड़ में दम घुटने से मुंबई के एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Aman Pandey

Mar 19, 2024

Banke Bihari Temple Vrindavan Holi

Banke Bihari Temple Vrindavan Holi: मुंबई के साईं कोलीवाड़ा के सुनील पिशोरी लाल 40 लोगों के साथ वृंदावन में होली देखने आए थे। सभी लोग बसंती धर्मशाला में ठहरे हैं। मंगलवार सुबह सुनील अपने साथियों के साथ दर्शन करने के लिए बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। दर्शन करने के बाद जैसे ही गेट नंबर एक से वे बाहर निकले तभी अचानक तबीयत खराब हो गई।

चक्कर खाकर सुनील जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला सैनिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:कृष्‍ण जन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, सु्प्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

सुनील के साथ आए लोगों ने बताया कि 17 मार्च को 40 लोगों को ग्रुप मुंबई से वृंदावन आया था। इस ग्रुप में सुनील मांगो पुत्र पिशोरी लाल भी आए थे।