
भाजपा ने यूपी के गन्ना किसानों की कर दी है दुर्गति : प्रियंका गांधी
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मथुरा. इस सरकार ने हवाई अड्डे, बंदरगाह, एलआईसी बेची दी, गाेवर्धन पर्वत काे संभालकर रखिएगा, इनका काेई नहीं पता ये क्या बेच दें। स्मार्ट मीटर से लूट हाे रही है। प्रधानमंत्री ने अपने लिए 16 हजार कराेड़ के जहाज खरीद लिए लेकिन किसानाें का 15 हजार कराेड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। प्रधानमंत्री अहंकारी ही नहीं बल्कि कायर भी हैं।
यह बातें मंगलवार काे मथुरा के पालीखेड़ा में कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत के मंच से कही। किसानाें के आंदाेलन के बाद से कांग्रेस लगातार यूपी में महापंचायत कर रही है। इसी क्रम में प्रियंका गांधी मंगलवार काे मथुरा पहुंची थी। यहां उन्हाेंने मंच से भाजपा सरकार काे जमकर काेसा और पूर्व की पंचायतों में कही गई बातें दाेहराते हुए कृषि कानून काे खबरपतियों का कानून बताया। किसानाें काे य बताया कि इन कानूनाें के आने के बाद व्यापारी मनर्जी से जमाखाेरी करेंगे। सरकारी मंडियां बंद हाे जाएंगी और किसानाें से खरबपति लाेग अपनी मनमर्जी के मुताबिक फसल खरीदेंगे।
मंच से बाेलते हुए प्रियंका गांधी ने किसानाें काे भावुक करने की काेशिश करते हुआ कहा कि जब मेरे भाई राहुल गांधी ने किसानाें में आंदाेलन में मारे गए किसनाें के लिए संसद में दाे मिनट का माैन रखने के लिए कहा ताे भाजपा के सांसद खड़े नहीं हुए। बाेली कि, आपका मजाक उड़ाया जा रहा है, आपका अपमान किया जा रहा है। मुझे समझ नहीं आता कि प्रधानमंत्री काे आपसे क्या दुश्मनी है। यह कहते हुए प्रियांका गंधी किसानाें से बाेली कि, आप खुद्दार लाेग हैं। भाजपा के नेताओं ने आपकाे देशद्रोही बाेला आतंकवादी बाेला। इस तरह किसानाें काे भावुक करके प्रियंका ने कहा जाेश भरते हुए कहा कि, जनता जनार्दन है और समय आ गया है कि जब आपकाे अपनी ताकत दिखानी हाेगी।
अपने अरबपति मित्रों के लाखों कराेड़ाें रुपये माफ किए मगर किसानाें का कर्ज माफ नहीं किया। फसल बीमा के नाम पर किसानाें से खबरपति मित्रों ने 26 हजार कराेड़ रुपये कमाए हैं। आपकी काेई सुनवाई नहीं हाे रही। बाेली कि, मैं ये कहने आई हूं जब तक आप लड़ते रहेंगे तब तक मैं लड़ती रहूंगी। आपके संघर्ष में कांग्रेस आपके साथ खड़ी रहेगी। अंत में प्रियंका ने कहा कि हमारी सरकार आएगी ताे इन कानूनाें काे सबसे पहले रद्द किया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण इस सरकार का अहंकार ताेड़ेगे। इस सरकार काे भी भगवान श्री कृष्ण की आवाज सुनाई देगी जनता जनार्दन की आवाज सुनाई देगी।
Updated on:
23 Feb 2021 04:39 pm
Published on:
23 Feb 2021 03:45 pm

बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
