
उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों के बीच क्रूज चलाई जाएगी। योगी सरकार की नई योजना के तहत इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही एक धर्मस्थल से दूसरे धर्मस्थल तक पहुंचना भी आसान होगा। प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मथुरा, आगरा और वृंदावन के बीच क्रूज चलाएगी। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन तीनों धर्मस्थलों के बीच क्रूज के माध्यम से यात्रा की जा सकेगी। सेंट्रल मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटर वे मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की नगरी मथुरा में यह घोषणा की है। जल्द ही यह प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा।
पर्यटकों को मिलेगा अलग अनुभव
मथुरा के गोवर्धन में शंकराचार्य कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ की तरफ से सोनोवाल से पूछा गया कि वे उनका विभाग मथुरा-वृंदावन में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठा रहा है। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि, मथुरा, वृंदावन और आगरा के बीच यमुना नदी में क्रूज चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, क्रूज के कारण आगरा आने वाला पर्यटक मथुरा-वृंदावन भी आएगा। वहीं, वाटर-वे से पर्यटकों को अलग अनुभव प्राप्त होगा, साथ ही धार्मिक पर्यटन में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें - एमए करने के लिए 70% नंबर लाना अनिवार्य, पढ़ें नए नियम
पर्यटन में होगी वृद्धि
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीनों स्थानों के बीच वाटर-वे तैयार करने के बारे में मुख्यमंत्री योगी से बात की गई है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट को आरंभ कर दिया जाएगा। जिससे यहां के पर्यटन में वृद्धि देखने को मिलेगी। मंत्री सोनोवाल ने यहां पर जारी केंद्र के 'हर घर जल प्रोजेक्ट' के संबंध में अपने विभाग के अधिकारियों से जानकारी भी ली है।
Published on:
10 Aug 2022 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
