
टैंकर चालक की हत्या, परिजनों ने लगाया मालिक पर आरोप
मथुरा। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टैंकर चालक के शव को रख लोगों ने जमकर हंगामा काटा। और टैंकर स्वामी पर टैंकर चालक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। टैंकर चालक अनिल के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या मालिक ने कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और मामले की जांंच में जुट गयी है।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक सादाबाद हाथरस निवासी ड्राइवर अनिल कुमार तारकोल से भरे टैंकर को लेकर नागौर राजस्थान के लिए गया था। आरोप है कि तारकोल में मिलावट किए जाने को लेकर विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। ड्राइवर को टैंकर पर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। परिजनों ने टैंकर स्वामी के आवास डेम्पियर नगर में शव रखकर जमकर बवाल भी काटा और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
क्या कहना है मृतक के भाई का
वहीं घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि नागौर जिले में तारकोल भरकर ले गए, जहां सैंपल फेल हो गया। इसके बाद हरिराम गोदारा नाम के व्यक्ति ने मिलावट का आरोप लगाते हुए हमारे साथ मारपीट की और दो थप्पड़ मार दिए। भाई के साथ मारपीट की तो सब कुछ सच सच बता दिया कि टैंकर मालिक हमसे सब करवाता है। मालिक का फोन आया और गाली गलौज करने लगा। हमसे कहने लगा कि मथुरा आ जाओ तब देखता हूं तुम्हें। रात को हम लोग सो गए, सुबह जब जागे तो भाई मेरे पास नहीं था। बाहर जाकर मैंने देखा तो भाई टैंकर से लटका हुआ था। मृतक के भाई ने टैंकर मालिक पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
Updated on:
16 Sep 2018, 5:27 PM IST
Published on:
16 Sep 2018, 5:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.