26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता ने किया संघ के नगर कार्यवाह पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने संघ के नगर कार्यवाह पर हमला कर दिया, संघ नेता जैसे-तैसे जान बचाकर अस्पताल पहुंचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 16 Sep 2018, 4:11 PM IST

RSS Leader

भाजपा नेता किया संघ के नगर कार्यवाह पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पर संघ के नगर कार्यवाह पर हमला कर 81000 रूपए लूटने का आरोप लगा है। घायल संघ कार्यवाह जैसे-तैसे जिला अस्पताल पहुंंचे और इलाज कराया। देर रात तक थाना सुनगढ़ी में भाजपा नेताओं और संघ कार्यकर्ताओं का जमावाड़ा लगा रहा। सुनगढ़ी थाना पुलिस ने भाजपा जिलामंत्री सहित सहित नामजद आरोपी व दो अज्ञात के खिलाफ धारा 395 डकैती व धारा 397 डकैती के दौरान जान से मारने की नियत से हमला करने की संगीन धाराओं में दर्ज किया है।

जानलेवा हमला कर छीनी नकदी

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के लाला मंसाराम स्वीट्स व रेस्टोरेन्ट के नाम से प्रतिष्ठान चलाने वाले सुमित गुप्ता संघ के पीलीभीत नगर कार्यवाह भी हैं। बीती शाम सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ही बस्तीराम मिल के पास अपने गोदाम में स्टॉक व हिसाब-किताब कर रहे थे कि तभी भाजपा जिलामंत्री अनिरूद्ध मिश्रा अपने आठ साथियों संग उनके गोदाम पर आये और गाली-गलौज करने लगे। जिस पर जब संघ कार्यवाह सुमित ने विरोध किया तो वे लोग अपने साथ लाये हथियारों से हमलावर हो गये और जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर भी किया लेकिन सुमित उससे बच गए। जिसके बाद सभी आरोपियों ने प्राणघातक प्रहार किये जिससे सुमित के सिर में गम्भीर चोटे आयी हैं। जाते वक्त आरोपी सुमित के गोदाम के गल्ले में रखे 81 हजार रूपए और उसका मोबाइल भी छीन ले गये।

भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी हाईकमान को भेजेंगे रिपोर्ट

जैसे-तैसे सुमित आस-पड़ोसियो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के बाद डाक्टर उसकी जान बचा पाये। पुलिस ने पीड़ित सुमित की तहरीर पर भाजपा जिलामंत्री अनिरूद्ध मिश्र, उसके साथी विशाल वार्ष्णेय, मनोज पाण्डे, प्रमोद, विनय, आकाश वाल्मीकि, अवनीश मिश्र व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 395 व 397 में अपराध पंजीकृत कर लिया है और सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं इस पूरी घटना के बाद संघ के नेता बेहद नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं तो वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि अनिरूद्ध उनके संगठन में जिलामंत्री हैं और वो पूरी रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिये हाईकमान को भेज रहे हैं।