
मथुरा। उत्तर भारत में फिर कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। कोहरे की चादर देख सरसों किसानों की चिंता बढ़ गयी है। किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि अगर पारा गिरा तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगी।
रात भर जागकर करते हैं रखवाली
बेसहारा गोवंश ने एक तो पहले से ही किसानों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं, वहीं अब सरसों किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें लगातार पड़ रहे कोहरे ने बढ़ा दी हैं। रविवार को सुबह कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे की चादर से आम जन जीवन अस्त व्यस्त दिखाई दिया तो वहीं सरसों किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। किसान सत्यदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि रात रात भर जाग कर गायों से फसल को बचाते हैं और अब यह लगातार कोहरा पड़ रहा है, जिससे सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है। इसी तरह से अगर कोहरा पड़ता रहा तो पारा गिरेगा और पारा सरसों की फली के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है।
Published on:
05 Jan 2020 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
