
मथुरा। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2017 की मतगणना के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मथुरा-वृंदावन नगर निगम का पहला मेयर भारतीय जनता पार्टी का होगा। यहां से भाजपा के डॉ. मुकेश ने विजयश्री का वरण किया है। उन्हें 1,03,046 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह को 22,108 वोटों से चुनाव हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी को 80,938 वोट मिले हैं।
शुरुआत में कांग्रेस आगे थी
मथुरा के बारे में रोचक बात यह है कि शुरुआत में ऐसी हवा बनी कि कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीत जाएगा। कई राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश सिंह की बढ़त रही। अंतिम चरण में आकर चुनाव परिणाम एक दम बदल गया। धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने अविजित बढ़त बना ली। वैसे कांग्रेस को 80,938 वोट मिलने पर हर किसी को आश्चर्य हो रहा है। भाजपा के आगे समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), आम आदमी पार्टी (आप) की जमानत जब्त हो गई।
क्या है गणित
मथुरा वृंदावन नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। यहां से कुल आठ उम्मीदवार थे। 6,20,332 मतदाताओं में से 2,94,260 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 40.18 फीसदी वोट पड़े। विजेता प्रत्याशी को 16.61 फीसदी वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वंदी बसपा के मुकेश सिंह को 13.16 प्रतिशत मत मिले। अन्य सभी उम्मीदवारों को 9.76 प्रतिशत मिले हैं। जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी नेताओं की खुशी का पारावार नहीं है। पहला मेयर भाजपा का बना है।
किसे कितने वोट मिले
मुकेश भारतीय जनता पार्टी 1,03,046
मुकेश सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 80,938
गोवर्धन सिंह बहुजन समाज पार्टी 32,655
श्याम मुरारी समाजवादी पार्टी 11,139
प्रमोद निर्दलीय 6374
गनेश कुमार आम आदमी पार्टी 5895
योगेश चौहान निर्दलीय 2282
अशोक निर्दलीय 1656
Published on:
01 Dec 2017 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
