4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा : ट्रक ने बाइक सवार दो युवको को रौंदा, एक की मौत

एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, पुलिस तलाश कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 4 Jun 2018, 7:28 PM IST

Road Accident

मथुरा : ट्रक ने बाइक सवार दो युवको को रौंदा, एक की मौत

मथुरा। थाना वृन्दावन क्षेत्र में नेशनल हाईवे दो पर बाइक सवार दो व्यक्ति ट्रक के नीचे आ गए। सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- गोवर्धन परिक्रमा देने गयी नाबालिग से गैंग रेप, महिला सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ये है मामला

मथुरा के वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी जैंत नेशनल हाईवे 2 पर आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक संख्या RJ-02,GB-6062 ने बाइक सवार राकेश पुत्र सूखा उम्र 19 वर्ष और रोहताश पुत्र भगवान सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी शिवाल को कुचल दिया। ट्रक ने नीचे आने के कारण राकेश की मौके पर ही मौत हो गयी और रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मृतक राकेश के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल रोहताश को नेशनल हाईवे 2 स्थित निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेज दिया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया हालांकि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र अधिकारी सदर राकेश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है जांच की जा रही है और जो भी मृतक के परिजन लिखकर देंगे उसी के आधार कार्रवाई की जाएंंगी।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देने जा रहे इस शहर को सबसे बड़ा तोहफा, वर्षों की मांग होगी पूरी
यह भी पढ़ें- अब परिषदीय स्कूल के बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास, सीखेंगे मार्शल आर्ट-डांस

यह भी पढ़ें- सरकार का ध्येय, जन समस्याओं का त्वरित समाधान : ऊर्जा मंत्री

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश