2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देने जा रहे इस शहर को सबसे बड़ा तोहफा, वर्षों की मांग होगी पूरी

एससी आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद रामशंकर कठेरिया ने गिनाईं चार वर्ष की उपलब्धियां।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 4 Jun 2018, 6:12 PM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

आगरा। वर्षों से आश लगाए बैठे आगरा के लोगों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जुलाई 2018 में बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। इस उपहार के मिलने के बाद आगरा की सबसे बड़ी पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। ये जानकारी एससी आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद रामशंकर कठेरिया ने चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए दी।

ये भी पढ़ें - करोड़पति बनने के लिए बना फर्जी आईएएस अधिकारी और जाल में फंसाई शिक्षा विभाग के अधिकारी की बेटी और फिर...

जुलाई में होगा बैराज का शिलान्यास
सांसद रामशंकर कठेरिया ने भगवान टॉकीज स्थित होटल आशादीप में प्रेसवार्ता के दौरान अपने कार्यकाल में हुए 40 बड़े कामों का जिक्र किया। कठेरिया ने बताया कि पानी के लिए पीड़ित आगरा की जनता को जुलाई में बैराज का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राहत देंगे। इसके साथ ही जुलाई में ही सिविल टर्मिनल का भी शिलान्यास हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आगरा के लिए मैट्रो, कई फ्लाई ओवर की व्यवस्था कर जाम से राहत दिलाई गई। इसके साथ ही जल्द ही गंगाजल भी लोगों के घरों तक पहुंचने लगेगा।

ये भी पढ़ें - अवैध संबन्ध का विरोध किया तो पति ने बुरी तरह पीटा और तीन तलाक देकर घर से निकाला


उपचुनाव हारे लेकिन राज्यों में मिली जीत
कैराना उपचुनाव में मिली हार को सांसद कठेरिया ने स्वीकारते हुए कहा कि उपचुनाव में भले ही हारे हैं, लेकिन राज्यों में जीत मिली है। वहीं सांसद आदर्श गांवों पर कठेरिया ने कहा कि सांसद आदर्श गांव का मतलब सिर्फ सड़क- पानी ही नहीं होता। वहां रहने वाले लोग भी आदर्श होने चाहिए। तभी गांव का पूर्ण विकास हो सकता है।

ये भी पढ़ें - 15 साल छोटे प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, फिर देने लगी प्रेमी को छोड़ने की धमकी, मिली ये खौफनाक सजा

ये भी पढ़ें - ससुरालीजनों ने पत्नी को नहीं भेजा, तो पति ने कर लिया पत्नी के भाई का अपहरण...

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश