18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैडम! पति अब प्यार नहीं करता, सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पुलिस से कहा कि वो मुझे बहुत प्रताड़ित करते है। सब सिखा दो, बस जेल मत भेजना। महिला की कहानी सुन पुलिस भी हैरान रह गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Aman Pandey

Oct 29, 2023

police resolved fight between husband and wife In Mathura

मथुरा में पत्नी ने पति की बड़े ही अजीबोगरीब ढंग से थाने में शिकायत की। महिला ने थाने में कहा, "मैडम मेरी ननद ने पति पर जादू-टोना करा दिया है। इसकी वजह से वो मेरी बात नहीं सुनते है और मुझे प्रताड़ित करते हैं। इन्हें सबक सिखा दीजिए। इसके कुछ देर बाद प्यार से बोली कि बस जेल मत भेजना।"

मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है। यहां के कच्ची सड़क का रहने वाला युवक रेलवे में काम करता है। परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं।। शुक्रवार रात उसकी पत्नी थाने पहुंच गई और पति की‌ शिकायत की। महिला ने पुलिस को जो कहानी बताया उसे सुन पुलिस भी असमंजस में पड़ गई।

'ननद ने पति पर करा दिया है टोटका'

महिला ने कहा कि मैडम! हमारी ननद ने मेरे पति पर कुछ टोटका करा दिया है। वह हमारी बात ही नहीं सुनते हैं। पहले खर्च के लिए पैसे देते थे, अब देने बंद कर दिए हैं। बताया कि वह उनकी दूसरी पत्नी है। दो बच्चे पहली पत्नी से हैं और दो बच्चे उसके हैं। मेरे पति को कुछ सबक सिखा दीजिए।

पुलिस के घर पहुंचने पर पलटी महिला

महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची। यहां पति, पत्नी और बच्चों के साथ मिल गए। अब महिला को लगा कि पुलिस उसके पति के साथ सख्ती करेगी। इस पर उसने कहा कि मैडम इन्हें बस डरा-धमका दीजिए, जेल मत भेजिएगा। यह सुनकर पुलिस टीम असमंजस में पड़ गई। पुलिस ने दोनों से बात करके उनकी गलतफहमी को खत्म किया कर सुलह करा दिया है।