11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रवीण तोगड़िया बोले- अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य मंदिर के लिए कानून बनाए सरकार

मथुरा में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि सत्ता में होते हुए किसी नेता को भाषण नहीं देना चाहिए, बल्कि काम करके दिखाना चाहिए। मथुरा श्री कृष्ण जन्म भूमि और काशी विश्वनाथ में भव्य मंदिर के निर्माण के लिए कानून बनाओ, दूसरे दिन मंदिर बनना शुरू हो जाएगा। मंदिर बनाना नहीं है और बातें करते हैं यह तो शोभा नहीं देता।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

lokesh verma

Dec 15, 2021

praveen-togadia-said-government-make-law-for-temple-of-shri-krishna.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा. कान्हा की नगरी मथुरा में प्रवीण तोगड़िया अपनी धार्मिक यात्रा पर पहुंचे। जहां उन्होंने जिले के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों में भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि इस समय सरकार से किसान काफी नाराज हैं। आंदोलन में 700 किसानों की मृत्यु हो चुकी है और जब किसान मरता है तो कोई जिंदा नहीं रहता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को काशी विश्वनाथ मंदिर और श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भव्य मंदिर के लिए भी कानून बना देना चाहिए, ताकि अगले दिन मंदिर बनना शुरू हो जाए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि सत्ता में होते हुए किसी नेता को भाषण नहीं देना चाहिए, बल्कि काम करके दिखाना चाहिए।

प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि बलराम और कृष्ण की भूमि पर आनंद ही होता है, मुझे या आने पर सुख और आनंद की अनुभूति होती है। वहीं, उनसे श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले पर उनकी राय जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि किसी नेता को भाषण नहीं देना चाहिए। सत्ता में हो तो काम करना चाहिए और संसद में बहुमत है। मथुरा श्री कृष्ण जन्म भूमि और काशी विश्वनाथ का कानून बनाओ, दूसरे दिन मंदिर बनना शुरू हो जाएगा। मंदिर बनाना नहीं है और बातें करते हैं यह तो शोभा नहीं देता है। कानून बनाओ मंदिर बनाओ और हमने तो कहा था कोई चाहेगा तो भी मंदिर बनेगा और नहीं चाहेगा तो बाबर की छाती पर पांव रखकर मंदिर बना लेंगे। ऐसे ही श्री कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ का मंदिर बना ही लेंगे। मंदिर जरूर बनेगा छोटी-मोटी चीज तो चलती रहती हैं।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन के हीरो राकेश टिकैत आज हजारों किसानों के साथ करेंगे घर वापसी, स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा सिसौली

वहीं, उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर प्रवीण तोगड़िया ने कि भगवान कृष्ण जो तय करेंगे, वही जीतेगा, बाकी सब हार जाएंगे। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि किसान बहुत नाराज हैं। 700 किसानों की आंदोलन में मृत्यु हुई है। जब अन्नदाता मरता है तो बाकी कोई जिंदा नहीं रहता है। इसलिए समर्थन मूल्य का कानून बना देंगे तो थोड़ा अन्नदाता खुश हो सकता है और नहीं बनाया तो जीतना कठिन है। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठन किसानों के साथ जाएगा।

उन्होंने भाजपा को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग तय करेंगे कि किसकी सरकार बनेगी। मैं यहां का मतदाता नहीं हूं, इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता। वहीं, योगी और मोदी के दौरे को लेकर कहा की सबको दौरा करना चाहिए और दौड़ना भी चाहिए।

यह भी पढ़ें- मोदी के तर्ज पर योगी भी किसानों को देंगे किसान सम्मान राशि, चुनाव में पहले योगी का मास्टर स्ट्रोक, जानें क्या होगी घनराशि