
संत प्रेमानंद जी महाराज
Premanand Ji Maharaj Birthday in Vrindavan: हिन्दू नववर्ष की शुरुआत पर संत प्रेमानंद जी महाराज का जन्मदिन मनाया जा रहा है। जन्मदिन के इस खास अवसर पर प्रेमानंद जी महारज की पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में देशभर से लगभग 2 लाख श्रद्धालु आये थें। यात्रा के दौरान 2 किलोमीटर तक की सडक को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया।
प्रेमानंद महाराज ने तड़के 2 बजे वृंदावन की श्री कृष्णम शरणम् सोसाइटी से पदयात्रा की शुरुआत की। लगभग दो किलोमीटर की यात्रा तय कर वे रमणरेती स्थित अपने आश्रम, केली कुंज, पहुंचे। इस भव्य यात्रा में सबसे आगे घोड़े चल रहे थे, उनके पीछे ऊंटों की कतार थी।
इनके पश्चात विभिन्न राज्यों के वाद्य यंत्रों से गूंजती धार्मिक ध्वनियां माहौल को भक्तिमय बना रही थीं। महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए प्रेमानंद महाराज के आगे-आगे श्रद्धा भाव से चल रही थीं। भक्तों ने उनके जन्मदिन की शुभकामनाओं में कोई कमी न रहने देने के लिए पूरी निष्ठा और उत्साह से प्रयास किया।
संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए जम्मू, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र से लोग आये हुए थें। सभी महाराज की एक झलक पाने की कोशिश में थें। महाराज के भक्तों ने पदयात्रा में डेरा जमा जमा लिया था। जिसे जहां जगह मिली वहीं बैठ गया। प्रेमानंद जी महाराज ने हाथ उठाकर सभी भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया।
Updated on:
30 Mar 2025 02:32 pm
Published on:
30 Mar 2025 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
