
प्रेमानंद महाराज
Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की बीते तीन दिनों से तबीयत खराब चल रही है। जिसकी वजह से यात्रा नहीं निकल रही है। महाराज का दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में प्रतिदिन भक्तगण आते हैं। लेकिन बुधवार को आधी रात के बाद जैसे ही सेवादारों ने माइक से अनाउंस किया कि आज यात्रा नहीं निकलेगी। तमाम भक्त रोने लगे। महाराज के भक्ति ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। की प्रेमानंद महाराज जल्द स्वस्थ हो ताकि यात्रा निकाल सके।
Premanand Maharaj: मथुरा ही नहीं देश दुनिया के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। बताया जाता है कि वह किडनी की बीमारी बीते कई सालों से लड़ रहे हैं। बीच-बीच में उसी की वजह से उनकी तबीयत खराब हो जाती है जिसके कारण यात्रा को स्थगित करना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों प्रेमानंद महाराज की प्रतिदिन डायलिसिस हो रही है। अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते वह इन दोनों यात्रा पर नहीं निकल पा रहे हैं।
मथुरा वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन रात को बजे उनकी यात्रा निकलती थी। वह अपने आश्रम से राधा केली कुंज के लिए रोज 2 किलोमीटर पैदल चलकर जाते थे।
प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए रात को हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। आम दिनों में यह संख्या करीब 20 हजार के करीब होती है। अवकाश के दिनों में दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। यह लाखों में पहुंच जाती है। वहीं, बड़े पर्वों पर 3 लाख से ज्यादा हो जाती है।
प्रेमानंद महाराज की इन दोनों यात्रा भले ही नहीं निकल रही है लेकिन आज तक होने के बाद भी पूजा पाठ का काम आज भी वह कर रहे हैं। वह सुबह जल्दी कभी 4 बजे तो कभी 6 बजे कार से केली कुंज आश्रम जा रहे हैं। जहां वह राधा रानी की आराधना करते हैं और एकांतिक वार्तालाप में भक्तों के सवालों का जवाब दे रहे हैं।
Updated on:
18 Apr 2025 12:47 pm
Published on:
17 Apr 2025 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
