
वृंदावन पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, शारदा ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन
आगरा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आरके मिशन पहुंचे। उनके साथ पत्नी सविता कोविंद, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। यहां आरके मिशन में नवनिर्मित ब्लॉक का जायजा लिया।
राष्ट्रपति के रामकृष्ण मिशन में रुकने का समय तय समय से 15 मिनट कम किया गया। बांकेबिहारी मंदिर में राष्ट्रपति भोग से पहले दर्शन के लिए निकल गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार सुबह वायुयान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे थे। राष्ट्रपति को हेलीकॉप्टर से आगरा से वृंदावन जाना था लेकिन दृश्यता कम होने के चलते उनका काफिला सड़क मार्ग से वृंदावन रवाना हुआ।
Published on:
28 Nov 2019 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
