बेटी की मौत के बाद भारत आ गए पिता
तारिषी की मौत से टूट चुके पिता संजीव कुमार जैन घटना के बाद गुरुग्राम आकर बस गए। हालांकि उनका कारोबार अब भी बांग्लादेश में संचालित है। तारिषी के चाचा, ताउ का परिवार आज भी सुहाग नगरी में रहता है। इस घटना के बाद फिरोजाबाद में कई दिनों तक कैंडिल मार्च के जरिए शोक मनाया गया। शहर के जन प्रतिनिधियों से लेकर शहर के तमाम प्रमुख लोगों ने उसे श्रद्धांजलि दी थी। आतंकवादियों को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर मिलने के बाद तारिषी के ताउ राजीव जैन का कहना है कि ये ठीक है कि आतंकवादियों को मौत की सजा मिली है, लेकिन हमारी बच्ची के जाने का गम इससे कहीं अधिक बड़ा है।