फिरोजाबाद। नारखी क्षेत्र में करीब 19 महीने पहले बेटी के साथ दरिंदगी करने व विरोध पर केरोसिन डालकर उसका प्राइवेट पार्ट जलाने वाले पिता को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। मर्यादाओं को तार तार कर बच्ची के साथ क्रूरतम व्यवहार करने वाला कलयुगी बाप अपनी नापाक हरकत को छिपाना चाहता था, लेकिन बच्ची की मां ने उसे इंसाफ दिलाने की ठान ली थी। बेटी के दोषी को सजा दिलाने के लिए बच्ची की मां ने 17 महीने तक लगातार थाने व कचहरी के चक्कर काटे, पति के खिलाफ गवाही दी। अब जाकर मासूम को न्याय मिला है। अब बच्ची की मां का पूरा ध्यान उसकी पढ़ाई पर है।