2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृन्दावन के रंग जी मंदिर में छपन्न भोग का किया गया आयोजन

-रंग जी मंदिर में हुआ छप्पन भोग का आयोजन -कोविद-19 को ध्यान में रखते हुए भक्तों ने किया दर्शन -भक्तों का उमड़ा जनसैलाब -वृन्दावन स्थित रंग जी मंदिर में अन्नकूट का हुआ आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

arun rawat

Nov 20, 2020

वृन्दावन स्थित रंग जी मंदिर में लगे छप्पन भोग के दर्शन 

वृन्दावन स्थित रंग जी मंदिर में लगे छप्पन भोग के दर्शन 

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क


मथुरा। उत्तर भारत के विशालतम श्री रंग मन्दिर में दिव्याकर्षक अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन वैदिक अनुष्ठान पूर्वक किया गया। जिसके दर्शनार्थ भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

ग़ौरतलब है कि कोविड 19 के चलते करीब सात माह तक दक्षिणात्य शैली के विशालतम श्री रंग मन्दिर के दर्शन आम भक्तों के लिये बन्द थे। विगत 30 अक्टूबर को दर्शन खुलने के उपरांत गुरुवार को प्रथम बार अन्नकूट महोत्सव के दिव्य दर्शन भक्तों को सुलभ कराये गये। प्रातःकाल से ही मन्दिर के सेवायत पुजारियों द्वारा श्री गोदारनगमन्नार भगवान के मुख्य गर्भ गृह के समक्ष स्वर्ण रजत निर्मित थालो में विविध प्रकार के व्यंजन सजाये गये। साथ ही अनेक प्रकार मिष्ठान, फल,मेवा,इत्यादि निवेदित किये गये। निर्धारित समयानुसार 12.30 बजे भक्तो के लिये दर्शन खोलते ही रंगनाथ भगवान के जयजयकारों से मन्दिर परिसर गुंजायमान हो उठा। ठाकुर गोदारनगमन्नार की एक झलक पाने को भक्त लालायित दिखाई दे रहे थे।

महंत गोवर्धनपीठाधीश्वर बालकस्वामी जी के आचार्यत्व में वेदपाठी विद्वान वैदिक मंत्रोच्चार कर वातावरण को भक्तिमय स्वरूप प्रदान कर रहे थे। श्री रामानुज सम्प्रदाय की परम्परानुरूप श्री आलवन्दार स्त्रोत का सस्वर पाठ विद्वानों द्वारा किया गया। दर्शनों के दौरान प्रबंधन द्वारा सोशल डिस्टेंशिंग का पूर्ण पालन किया गया।रंग मंदिर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनघा श्रीनिवासन ने जानकारी दी।