आपको बता दें कि यूपी के मथुरा (Mathura) के बरसाना में स्थित राधारानी का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। यह मंदिर राधारानी को समर्पित है और यह भानुगढ़ पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ है। यहां एक साथ राधा कृष्ण की पूजा की जाती है। इस मंदिर में राधाष्टमी और लठमार होली पर देश-विदेश के लोग इकट्ठा होते हैं। इस मंदिर का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है। मंदिर में 200 से अधिक सीढ़ियां हैं।