29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल मंत्री पियूष गोयल ने मथुरा जंक्शन का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों से जाना हाल

रेल मंत्री पियूष गोयल अचानक मथुरा जंक्शन पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Oct 23, 2017

Piyush Goyal

मथुरा। दिल्ली से कोटा जाते समय जन शताब्दी एक्सप्रेस से केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल अचानक मथुरा जंक्शन पहुंच गए। केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल के मथुरा जंक्शन पर पहुंचने की खबर लगते है रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेल मंत्री ने मथुरा जंक्शन की व्य़वस्थाओं का जायजा लिया और यात्रिय़ों से भी बातचीत की।


अधिकारियों की लगायी क्लास

दिल्ली से कोटा जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दिल्ली से कोटा के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन में केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल भी अपने किसी निजी काम से कोटा जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन मथुरा जंक्शन पर पहुंची तो पियूष गोयल मथुरा के जंक्शन पर उतरे और जंक्शन का औचक निरिक्षण करने के लिए उतर गए। रेल मंत्री पियूष गोयल को अधिकारियों ने जंक्शन पर देखा तो अधिकरियों में हड़कंप मच गया। जंक्शन प्रशासन के अधिकारी आनन फानन में रेल मंत्री पियूष गोयल के पास पहुंचे। पियूष गोयल ने जंक्शन का निरीक्षण किया। सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर निरीक्षण किया। जंक्शन पर गंदगी को देख रेल मंत्री पियूष गोयल का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दी। रेल मंत्री पियूष गोयल ने कैंटीन स्टेशन पर रखे डस्टबिनों को भी देखा। जंक्शन पर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। रेल मंत्री ने आने जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया और स्वचालित सीड़ियों का भी जायजा लिया स्टेशन पर कई अनियमितताएं पायी गईं, रेल मंत्री ने सभी कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया।


यात्रियों को न हो असुविधा

केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने स्टेशन पर लगी पानी की टंकियों का भी जायजा लिया। स्टेशन पर बैठे यात्रियों से भी बात की। यात्रियों को कोई भी परेशानी न हो इसके लिए रेलवे अधिकारीयों को खास निर्देश दिए। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने मीडिया से दूरी बनाये रखी।