
CAA का विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, देखें वीडियो
मथुरा। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून CAA का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जगह-जगह इस कानून का लोग अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएए के विरोध में सपा कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतर आए और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नोकझोक के बाद हिरासत में लिया गया है।
CAA लोगों के लिए घातक
गुरुवार को सैकड़ों की तादात में सपा कार्यकर्ता नागरिक संशोधन कानून के विरोध में सड़क पर उतरे। सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर वर्तमान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के अधिकारियों के बीच झड़र होती नजर आई। दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सपा के जिला अध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन ने विरोध प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक संशोधन कानून लोगों के लिए घातक है। यह सरकार अपनी मनमानी कर रही है। न तो किसान के बारे में सोच रही है और न ही अपराध पर अंकुश लगा पा रही है। अगर CAA को वापस नहीं लिया तो हम इसी तरह से अपना आंदोलन लगातार जारी रखेंगे। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा और इस बिल को वापस लेने की अपील भी की।
हिरासत में दर्जनों कार्यकर्ता
मामले की जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट पर सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। काफी समझाया गया यह लोग नहीं माने मजबूरन हम लोगों को इन्हें गिरफ्तार करना पड़ा है वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन किया है।
Published on:
19 Dec 2019 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
