23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yamuna Expressway पर अनियंत्रित कार पलटी, तीन की मौत और दो घायल

घायल हुए दोनों कार सवारों की हालत चिंताजनक बताई गयी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा किस कारण हुआ।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Dec 12, 2019

Yamuna Expressway पर अनियंत्रित कार पलटी, तीन की मौत और दो घायल

Yamuna Expressway पर अनियंत्रित कार पलटी, तीन की मौत और दो घायल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे Yamuna Expressway पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। थाना बलदेव क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन संख्या 136 पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम और घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भेजा है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी करने वाले 116 शिक्षक बर्खास्त, FIR का भी आदेश

ये है मामला

जानकारी के अनुसार मनीष पुत्र अनिल कुमार अपने परिवार के सदस्य अभिषेक, पत्नी आरती और ममेरे भाई रविंद्र जैन, बेटी गुड़िया निवासी दिल्ली मौजपुर के साथ कार संख्या डीएल-4 सी, ए ई -2335 में सवार होकर नोएडा से आगरा की और जा रहे थे। जैसे ही यह लोग थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे की माइलस्टोन संख्या 136 पर पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार मनीष पुत्र अनिल कुमार उम्र करीब 35 वर्ष, अभिषेक उम्र करीब 25 वर्ष और आरती उम्र करीब 30 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ममेरे भाई रविंद्र जैन और बेटी गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- हरियाणा से लाई जा रही 20 लाख की अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

हादसे की सूचना यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी और पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल कर एंबुलेंस के जरिए मृतकों को पोस्टमार्टम गृह और घायल रविंद्र जैन और बेटी गुड़िया को आगरा के लिए रेफर कर दिया जहां घायलों का उपचार चल रहा है। घायल हुए दोनों कार सवारों की हालत चिंताजनक बताई गयी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा किस कारण हुआ।