14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yamuna Expressway पर तेज रफ्तार कार ने दो किशोरियों को रौंदा, मौके पर ही मौत

जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो वह घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े और स्थानीय लोगों ने कार में सवार उदयवीर नामक शख्स को पकड़ लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Oct 04, 2019

Yamuna Expressway पर तेज रफ्तार कार ने दो किशोरियों को रौंदा, मौके पर ही मौत

Yamuna Expressway पर तेज रफ्तार कार ने दो किशोरियों को रौंदा, मौके पर ही मौत

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर सड़क पार कर रही दो किशोरियों को दिल्ली की तरफ से आगरा जा रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों किशोरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दोनों किशोरियों के शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कार सवार दो लोगों को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया।

यह भी पढ़ें- अनाथालय में महिला आयोग उपाध्यक्ष के निरीक्षण में मिलीं ऐसी आपत्तिजनक जीचें कि देखने वाले रह गए दंग

शुक्रवार को थाना बलदेव क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन संख्या 132 पर गढ़सोली गांव के समीप पूनम पुत्री हरिओम उम्र करीब 16 वर्ष और कल्लू पुत्री महेंद्र सिंह उम्र करीब 14 वर्ष को सड़क पार करते समय दिल्ली की तरफ से आ रही भारत सरकार लिखी हुई गाड़ी संख्या यूपी 80 बीएन 6400 ने रौंद दिया। इस हादसे में दोनों किशोरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों किशोरियों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो वह घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े और स्थानीय लोगों ने कार में सवार उदयवीर नामक शख्स को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दोनों किशोरियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।