8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल

ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jun 13, 2019

Accident

तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल

मथुरा। खाद लेकर जा रहे ट्रैक्टर में तेज रफ्तार आते ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट कर दूसरी ओर जा गिरे और इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें- जोनल पम्पिंग स्टेशन का हाल देख मेयर भन्नाए, JE को सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो

ये है मामला

थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत सुनंद कोल्ड स्टोरेज के सामने खाद लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलट कर दूसरी ओर पहुँच गए और हादसे में 26 वर्षीय अमित और 21 वर्षीय राहुल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि रवि और मनजीत नाम के शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पर लोग एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें- मामी को बाइक पर ले जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

ट्रक चालक फरार

मृतकों के परिजनों ने बताया कि यह लोग मथुरा के लिए ट्रॉली में भरकर खाद लेकर जा रहे थे और ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है।