
दो पक्षों में फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली
मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के दो पक्षों में फायरिंग की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच में जुट गई है।
ये है मामला
गुरुवार को थाना महावन क्षेत्र के नगला बीच में दो पक्षों में फायरिंग की सूचना से अफ़रा तफरी का माहौल पैदा होगा गया। दो पक्षों में हुई फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी। एक व्यक्ति की आंख में गोली लगी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे मामले की जांच की जाएगी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने चलाई और क्यों चलाई, जांच का विषय है।
Published on:
29 Nov 2019 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
