
KJ Alphons
मथुरा। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फास ने कहा है कि जल्द ही गोवर्धन विश्वस्तरीय पर्यटक स्थलों में शामिल होगा। गोवर्धन धार्मिक, ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां रोजाना लाखों श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा लगाते हैं। गिरिराज जी की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अहसास हो इसके लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग स्थित महाराजा सूरजमल के समाधि स्थल, कुसुम सरोवर व उनकी छतरियों की खुबसूरती को और बढ़ाने व पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्लान तैयार हो गया है। कुसुम सरोवर के पार्श्व में आधुनिक लाइटें, पानी में बोट, गुलाब बाग, मल्टी पार्किंग व अन्य कार्य शुरू किए जा रहे हैं।
बस अड्डे पर बनेगी पार्किंग
ब्रज वसुंधरा में आयोजित पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय मंत्री जेके अल्फास ने कहा कि गोवर्धन को दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार दोनों संकल्पित हैं। केन्द्र सरकार की ओर से गिरिराज धाम के विकास पर 50 करोड़ रुपये लगाये जाएंगे। गोवर्धन बस स्टैंड पर 25 करोड़ 75 लाख की मल्टी पार्किंग 300 वाहनों की क्षमता का स्थल बनाया जाएगा। वहीं सूरकुटी पारासौली को भी महारास स्थल को करीब तीन करोड़ रुपये की लागात से विकसित किया जाएगा। कुसुम सरोवर लाइट व साउंड सिस्टम को करीब आठ करोड़, मानसी गंगा पर 3 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। परिक्रमा मार्ग को भी सजाने व संवारने का काम किया जाएगा।
ये है योजना
गिरिराज जी की परिक्रमा के दोनों ओर बने ऐतिहासिक एवं पौराणिक कुसुम सरोवर की सजने व संवारने के लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है। पुरातत्व विभाग के 10 करोड़ खर्च करने के बाद भी विश्वपटल पर इसकी खुबसूरती को पहुंचाने के लिए साउंड सिस्टम, बोट सिस्टम, मल्टी पार्किंग और कुसुम सरोवर के पीछे वाले हिस्से में कई एकड़ भूमि में फैली कंटीली झाड़ियों की जगह गुलाब व विदेशी फूलों की खुशबू महकेगी। राधाकुंड परिक्रमा के दोनों ओर से परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भी इसकी सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।
मंच से महारास के होंगे दर्शन
पर्यटन मंत्रालय की सहायक निदेशक मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि दीवाली, होली जैसे महोत्सवों का कैलेंडर बनाकर प्रचारित किया जाता है। दुनिया के सामने श्रीकृष्ण व राधा व उनकी गोपियों की लीलाओं के महारास को मंच देकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वहीं कुसुम सरोवर पर कंटीली झाड़ियों को हटवाकर गुलाब बाग भी लगाया जाएगा। ब्रज वसुंधरा स्थित प्रांगण में केन्द्रीय मंत्री व सचिव मीनाक्षी शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की सहायक निर्देशिका मीनाक्षी शर्मा ने कहा है कि इसके लिए मंच तैयार किया जा रहा है जो कि विश्व के कोने-कोने पर महारास के दर्शन कराएगा।
गोवर्धन परिक्रमा में ट्रॉम ट्रेन
ऐतिहासिक कुसुम सरोवर की भव्य नक्काशी को देखकर बेहतर संरक्षण व विकसित करते हुये प्राचीन गुलाब बाग को संवारने की बात कही। गोवर्धन परिक्रमा में ट्रॉम ट्रेन चलाने व सूरदास की तपस्थली पारासौली, मानसी गंगा का भी निरीक्षण किया। मंत्री केजे अल्फांस ने बताया कि केन्द्र सरकार गोवर्धन को विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल बनाना चाह रही है। इसके लिये पूरी कार्ययोजना तैयार की गयी है। छह स्थल चुने गये हैं, जिन पर वृहद कार्य करना है। बस स्टैण्ड में मल्टी स्टोरी पार्किग तैयार होनी है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए उनको सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह सभी कार्य किये जा रहे हैं।
निरीक्षण किया
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जे के अल्फांस ने विभागीय अधिकारियो के साथ गोवर्धन में पर्यटन विकास की कार्ययोजना का भौतिक निरीक्षण किया। पूर्वाह्न 11 बजे दानघाटी मंदिर पर पहुंच कर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया। केन्द्रीय मंत्री अल्फांस ने गिरिराज पर्वत के सरंक्षण एवं सौंदर्यीकरण, कुसुम सरोवर, मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा, सूरदास जी की तपोस्थली पारासौली व परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। विकास की कार्ययोजना पर चर्चा की। निरीक्षण में केन्द्रीय मंत्री अल्फांसो पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान की प्रेरणा नजर आयी। ऐतिहासिक स्मारक पर शौचालय का रखरखाव भी देखा। बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत व सीईओ नागेन्द्र प्रताप के साथ गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर गिरिराज पर्वत के संरक्षण व सौन्दर्यीकरण पर चर्चा की।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान सहायक निदेशक पर्यटन मीनाक्षी शर्मा, एसएसपी मथुरा बबलू कुमार, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, एसडीएम गोवर्धन नागेन्द्र कुमार, सीओ गोवर्धन जगदीश कालीरमन, ईओ गोवर्धन अजय कुमार यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इन्होंने स्वागत किया
दानघाटी मंदिर पर प्रबंधक डालचंद चैधरी ने व मानसी गंगा मुखारबिंद मंदिर पर रसीवर रमाकांत गोस्वामी ने पटुका ओढाकर प्रसाद भेंट कर मंत्री अल्फांस का स्वागत किया। पटुका व प्रसाद देकर सम्मानित किया। वहीं ब्रज वसुंधरा में स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
Published on:
11 Jul 2018 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
